Thursday, July 2, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित युवक गिरफ्तार. नशे की लत पूरी करने के लिए चुराई.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 10, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 10 मई: सीआईए थ्री पुलिस टीम ने काला आंब के पास एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव बराना हाल किरायेदार महराना निवासी साहिल के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार देर शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर में काला आंब के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान साहिल पुत्र दलीप निवासी बराना हाल किरायेदार महराना के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक अक्तूबर 2025 में सैनी कॉलोनी में एक घर के बाहर से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में करन पुत्र शिव शरण की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने उक्त बाइक चोरी की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया। 

Comments