Thursday, May 14, 2026
Newspaper and Magzine


89 नव नियुक्त पटवारियों को मिले नियुक्ति पत्र. डीसी ने दी ईमानदारी से सेवा करने की  सीख.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 14, 2026 Tags: , , , , ,

नव नियुक्त पटवारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करें: उपायुक्त डॉ .विरेंदर कुमार दहिया

जनता के विश्वास पर खरा उतरे नए पटवारी

राजस्व व्यवस्था मजबूत होगी, नए पटवारियों में महिलाएं भी शामिल

BOL PANIPAT ,14 मई। जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने वीरवार को 89 नव नियुक्त पटवारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजस्व विभाग प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी है और पटवारी जनता व सरकार के बीच सीधा संपर्क सूत्र होता है।

    उपायुक्त ने कहा कि सभी नव नियुक्त पटवारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और रिकॉर्ड को सही तरीके से व्यवस्थित करना प्रत्येक पटवारी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों को जमीन स्तर तक पहुंचाने में पटवारियों की अहम भूमिका रहती है। इसलिए सभी कर्मचारी अपने कार्य को रुचि और समर्पण भाव से करें ताकि आमजन का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो सके।

    डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि आज के समय में पारदर्शिता और जवाबदेही प्रशासन की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ऐसे में राजस्व विभाग के कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक और डिजिटल व्यवस्था के अनुरूप कार्य करते हुए रिकॉर्ड को सही और अपडेट रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में पटवारियों की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने सभी नव नियुक्त पटवारियों से अपेक्षा जताई कि वे अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करते हुए जिले की राजस्व व्यवस्था को और मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे तथा आमजन के विश्वास पर खरा उतरेंगे।

Comments


Leave a Reply