Saturday, May 16, 2026
Newspaper and Magzine


मिठाई की दुकानों से नकदी चोरी करने वाले गिरोह के और दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 15, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 30 अप्रैल : सीआईए टू पुलिस ने सेक्टर 11 में मिठाई की दो दुकानों का शटर उखाड़कर नकदी चोरी करने वाले गिरोह के फरार चल रहे और दो आरोपियों को वीरवार शाम को नई सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान शिव नगर निवासी उस्मान व साहेब के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी सेक्टर-11 निवासी शिवम सिंगला और फरार साथी आरोपी फैजान के साथ मिलकर दुकानों में चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया चोरी की 1 लाख 20 हजार रूपए की नगदी में उनके हिस्से में 30-30 हजार रूपए आए थे। पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी शिवम सिंगला के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर आरोपी को जेल भेजा चुका है। पूछताछ में आरोपी शिवम सिंगला ने अपने तीन साथी आरोपी उस्मान, साहेब और फैजान के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा था। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया था मंहगे शौक पूरे करने के लिए फरार अपने तीन साथी आरोपियों के साथ मिलकर मिठाई की दुकानों से नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में सेक्टर-12 निवासी राजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments


Leave a Reply