बिना डिग्री के मैडिकल स्टोर की आड मे लोगो का इलाज करने वाले मैडिकल स्टोर पर सी.एम. फ्लाइंग की रेड
BOL PANIPAT : मुख्यमंत्री उडनदस्ता को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि न्यू सपना मैडिकल स्टोर काबडी रोड पानीपत के संचालक विक्रम द्वारा मैडिकल स्टोर की आड मे बिना डिग्री के मेडिकल स्टोर के पीछे बने कैबिन मे क्लीनिक चलाया जा रहा है और मरीज़ो का अवैध तरीके से पीछे बने कैबिन मे इलाज किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मैडिकल स्टोर के सामने बिना टैक्नीशियन व डाक्टर के टेस्ट लैब चलाई जा रही है।
इसपर 15.05.2026 को सी.एम. फलाईग करनाल रेंज की टीम द्वारा सिविल अस्पताल पानीपत के डॉक्टरो व ड्रग कन्ट्रोलर ऑफिसर की संयुक्त टीम के साथ इस मैडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मैडिकल स्टोर मे 2 मरीजो का ईलाज किया जा रहा था।
ईलाज करने वाले विक्रम ने अपने मैडिकल स्टोर का लाईसैस पेश किया। टीम द्वारा मैडिकल स्टोर व उपर बने रिहायशी मकान का निरीक्षण करने पर Tablet Tramedol, Alparizolam 0-5 gm मिली। इसके अतिरिक्त मैडिकल स्टोर के पीछे बने कैबिन मे रखे डस्टबीन मे इस्तेमाल किये गये इन्जैक्शन,Syringe, Medicines, uservials, B-P apparatus Stethoscope मिली।
मैडिकल स्टोर के सामने बनी नीरजा लैब मे 3 लैब नीरजा लैब, मोहन लैब, डॉ खन्ना पाठक के रिपोर्टिंग फोरमेट कुछ खाली व कुछ भरे हुये मिले (बिना किसी लैब टैक्नीशियन, डाक्टर के हस्ताक्षर)। उपरोक्त नशीली दवाईयो को डी.सी.ओ द्वारा नियमानुसार सैम्पलिंग करते हुये कब्जे मे लेकर कार्यवाही अमल मे लाई गई। अन्य मरीजो के ईलाज के दौरान इस्तेमाल में लाई गई दवाई व सिरिंज, बरामद दवाईयो व मैडिकल उपकरणो का सीजर स्पॉट मेमो तैयार किया गया।
निरीक्षण कि दौरान पाया गया कि, मैडिकल स्टोर संचालक विक्रम द्वारा बिना डिग्री के मैडिकल स्टोर की आड मे अवैध तरीके से मरीजो की जान को खतरे मे डाल कर अपने आपको डाक्टर बताकर उनका ईलाज करने का अपराध किया है। जिस संबंध मे नैशनल मैडिकल कमिशन एक्ट व बी.एन.एस की अन्य धाराओ के तहत नियमानुसार कार्यवाही करने बारे संबंधित थाना पुराना औघोगिक पानीपत पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

Comments