Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


जिला कोर्ट परिसर में 2 जून को लगेगा मेगा लीगल अवेयरनेस-कम-सर्विस कैंप: मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव डीएलएसए वर्षा शर्मा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 26, 2026 Tags: , , , , ,

एक ही छत के नीचे मिलेंगी सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी

डीएलएसए पानीपत ने विभागों व एनजीओ को कैंप में सक्रिय भागीदारी के दिए निर्देश

तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, कैंप की तैयारियों पर बनेगी रणनीति

BOL PANIPAT , 26 मई। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) द्वारा 2 जून को जिला न्यायालय परिसर के ग्राउंड फ्लोर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में मेगाअवेयरनेस-कम-सर्विस कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव डीएलएसए वर्षा शर्मा ने मंगलवार को विभिन्न सरकारी विभागों, संस्थानों एवं गैर सरकारी संगठनों की बैठक कर  आवश्यक दिशानिर्देश निर्देश दिए ।

    मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी – सह – सचिव डीएलएसए ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों एवं रोजगार संबंधी अवसरों की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। कैंप में विभिन्न विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाएंगे और जनता को मौके पर ही योजनाओं व सेवाओं की जानकारी देंगे।

डीएलएसए ने सभी विभागों से अपील की है कि वे अपने विभाग से संबंधित पुस्तिकाएं, पोस्टर, बैनर, पंपलेट और अन्य प्रचार सामग्री साथ लेकर आएं। साथ ही अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की तैनाती भी सुनिश्चित करें ताकि आम लोगों को योजनाओं, आवेदन प्रक्रिया और लाभ संबंधी जानकारी तुरंत उपलब्ध कराई जा सके।

  उन्होंने बताया कि कैंप में आधार कार्ड बनवाने, स्वास्थ्य जांच, जागरूकता अभियान, पंजीकरण और अन्य जनहित सेवाओं का लाइव प्रदर्शन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के संयुक्त प्रयासों से सरकारी सेवाओं और आम जनता के बीच की दूरी कम होगी तथा लोगों में अधिकारों और योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

    डीएलएसए सचिव वर्षा शर्मा ने कहा कि यह शिविर जिला प्रशासन के सामूहिक प्रयासों और समावेशी विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाएगा। उन्होंने सभी विभागों और संस्थाओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक में भी मंगलवार को आयोजित हुई व कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और अन्य जरूरी बिंदुओं पर चर्चा की गई।

    इस मेगा कैंप में बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, रोजगार विभाग, कृषि एवं बागवानी विभाग, साइबर सेल, रेडक्रॉस सोसायटी सहित अनेक विभाग एवं सामाजिक संगठन भाग लेंगे। इस मौके पर डीईओ राकेश बूरा, सीएमओ विजय मलिक, डीडीपीओ राजेश शर्मा, जिला मत्स्य अधिकारी योगेश शर्मा, रेडक्रॉस प्रोजेक्ट अधिकारी सुदेश, पशु पालन विभाग से डॉक्टर अशोक, सरिता सैनी पेंशन विभाग, एल आई सी जिला कॉर्डिनेटर हितेश चंद, डॉक्टर हितेश चंद, कृषि विभाग से सहायक  अभियंता सुधीर, क्रीड विभाग से डॉ सोमपाल, एफएसओ सुमित कुमार के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply