Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


महिलाओं को सम्मोहित कर सोने, चांदी के गहने ठगने वाले गिरोह का आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 1, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 01 जून : सीआईए थ्री पुलिस ने गांव बबैल में महिला को सम्मोहित कर सोने चांदी के गहने ठगने वाले गिरोह के एक आरोपी को रविवार शाम को सिवाह बस अड्डा के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव जमसोती हजारीबाग झारखंड हाल झुग्गी झोपड़ी सेक्टर 13/17 के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना सेक्टर 13/17 में गांव बबैल निवासी मानसी पत्नी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 27 अप्रैल को दो महिलाएं घर पर बर्तन बचेने आई थी। बर्तन सस्ते लगे तो उसने खरीद लिए और इस बारे अपनी सास को भी बताया था। 29 अप्रैल को वही दोनों महिलाएं उनके घर पर आई और चाय, पानी पिलाने के लिए कहा। थोड़ी देर बाद वे महिलाएं कहने लगी घर में जितने भी गहने है वह उन्हें धुलाकर वापिस कर देंगी। उसने विश्वास कर अलमारी में रखे सोने की 3 जोड़ी बाली, 3 ओम व 1 अंगूठी, चांदी की 3 जोड़ी पाजेब, 3 मंगलशुत्र, 1 अंगूठी, 2 जोड़ी कडुल, 1 हथफूल निकालकर दे दिए। जो बाद में वापिस नहीं कर देकर गई। दोनों महिलाएं उससे धोखाधड़ी कर सोने व चांदी के गहने ठगी कर ले गई। थाना सेक्टर 13/17 में मानसी की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व दोनों आरोपी महिलाओं की धरपकड़ शुरू कर दी थी। बाद में पीड़ित महिला ने बताया था कि महिलाओं के साथ दो व्यक्ति भी गली में घूम रहे थे।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए थ्री पुलिस टीम को आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सीआईए थ्री की टीम अपने सभी सोर्स एक्टिव कर आरोपियों की धरपकड़ में लगी थी। पुलिस टीम ने रविवार शाम को मिली गुप्त सूचना पर दंबिश देकर आरोपी सुरेंद्र पुत्र त्रिपुरारी निवासी जमसोती हजारी बाग झारखंड हाल सेक्टर 13/17 में झुग्गी झोपड़ी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने फरार अपने साथी आरोपी हुक्का व दो महिला नैना व पिंकी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस बताया साजिश तहत वह और फरार साथी आरोपी हुक्का, नैना व पिंकी बर्तन बेचने के बहाने गांव में गए । एक घर में जाकर महिला को विश्वास में लेने के लिए नैना व पिंकी ने बर्तन बाजार से सस्ते भाव बेच दिए। दो दिन बाद वे चारों फिर गांव में गए और नैना व पिंकी उसी घर में जाकर महिला को गहने धुलाकर देने के झांसे में लेकर गहने ठगी कर बाहर आ गई। वारदात के समय आरोपी सुरेंद्र और फरार आरोपी हुक्का ने घर के आस रहकर निगरानी की।

पुलिस ने सोमवार को आरोपी सुरेंद्र को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से वारदात में शामिल फरार आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने व ठगी किए गहने बरामद करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply