30 ग्राम स्मैक सहित नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
BOL PANIPAT, 23 जून : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस की प्रेरणा में सीआईए थ्री पुलिस टीम ने जीटी जलालपुर मोड़ पर एक युवक को 30 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पत्थरगढ निवासी कौसर के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम सोमवार शाम को गश्त के दौरान नवादा पार मोड़ पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि पत्थरगढ़ गांव निवासी कौसर मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करता है। कौसर मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए जलालपुर मोड़ पर खड़ा है। पुलिस टीम ने सूचना पर जलालपुर मोड़ पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान कौसर पुत्र अकबर निवासी पत्थरगढ़ के रूप में बताई। ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ ध्रुव गोस्वामी की मोजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से पोलिथीन में पैक स्मैक (नशीला पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद स्मैक का वजन करने पर 30 ग्राम पाया गया।
शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए यूपी से खरीदकर लाया
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए 5/6 दिन पहले यूपी के शामली में एक युवक से 35 ग्राम स्मैक कम कीमत पर खरीद कर लाया था। उसने कुछ स्मैक राह चलते अज्ञात नशा करने वालो को बेच दी। सोमवार को वह बची 30 ग्राम स्मैक को बेचने के लिए जलालपुर मोड़ पर ग्राहक की फिराक में आया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सनौल में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को आरोपी कौसर को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments