Saturday, August 1, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत पुलिस ने गुम हुए 47 मोबाइल फोन ट्रेस कर मालिकों को सौंपे. जिससे उनके चेहरे खिल उठे. पुलिस का किया आभार व्यक्त.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 10, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 10 जून: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन का सर्च अभियान चलाकर लोगों के 11 लाख रूपए कीमत से अधिक के गुम हुए 47 मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में मोबाइल के मालिकों को बुलाकर उन्हें उनका मोबाइल फोन सौंपा, जिससे उनके चेहरे खिल उठे। इसके लिए सभी ने पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस भी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि लोगों ने गुम हुए अपने मोबाइल फोन की शिकायत हर समय पोर्टल व साइबर सेल में की हुई थी। पानीपत साइबर सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर हिमांशु की टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन ट्रेस करने की लगातार कोशिशें की और 47 मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद करने में सफलता हासिल की। बरामद मोबाइल अलग अलग कंपनी के है, इनमें 8 हजार से लेकर 80 हजार रूपए तक के मोबाइल शामिल है। इनकी कुल कीमत 11 लाख रूपए से अधिक आकी गई है। मोबाइल के वारसानों को आज जिला पुलिस के सभागार में बुलाकर उन्हें उनका गुम हुआ मोबाइल फोन सौंप दिए गए है।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि जिला पुलिस की साइबर सेल ने करीब 1 माह पहले भी 10 लाख रूपए कीमत से ज्यादा के 41 गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके मालिकों को सौपें गए थे।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि उसका दुरूपयोग रोका जा सके और उसे जल्द से जल्द ढूंढ़ा जा सके।

Comments