Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


सुरक्षा कर्मी के 20 पदों को भरने के लिए आज होगा भर्ती शिविर का आयोजन: जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 10, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT, 10 जून। जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज वीरवार को रोजगार विभाग द्वारा सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड कम्पनी (एस.आई.एस) के माध्यम से सुरक्षा कर्मी के 20 पदों को भरने के लिए पानीपत जिले में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्राप्त रिक्तियों के विरुद्ध साक्षात्कार हेतु इच्छुक युवाओं को पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि 11 जून वीरवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला सचिवालय स्थित जिला रोजगार विभाग, चतुर्थ तल, कमरा नम्बर – 420 में यह भर्ती शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता, न्यूनतम दंसवी पास और जिनकी उम्र 19 से 40 साल, लम्बाई 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलो तक हो अपने सभी सम्बंधित दस्तावेजों, पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार पंजीकरण संख्या सहित सहित उक्त स्थल पर समय अनुसार पंहुचकर भर्ती शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

Comments


Leave a Reply