Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


लोकसभा के आम चुनाव में एक्सपेंडिचर रजिस्टर मेंटेन करें अधिकारी: एसडीएम

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE Elections , at April 10, 2024 Tags: , , , , ,

-विभिन्न पार्टियों द्वारा किए गए खर्च का पूरा ब्यौरा रखे अधिकारी

-नॉमिनेशन के दिन से ही खर्च जुड़ेगा प्रत्याशी के रजिस्टर मे

-जिले में निर्धारित की गई टीममें कर रही अपना कार्य

BOL PANIPAT ,10 अप्रैल, लोकसभा के आम चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से करने को लेकर बुधवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित मीटिंग में एसडीएम मनदीप सिंह ने अधिकारियों को चुनाव के संबंध में उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया व चुनाव में गंभीरता से कार्य करने की निर्देश दिए।
एसडीएम ने बताया कि चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू हो चुकी है। विभिन्न
पार्टियों द्वारा किए जा दे खर्च का ब्योरा एक रजिस्टर में दर्ज करना जरूरी है।
उन्होंने वी वी टीम द्वारा विभिन्न पार्टियों द्वारा किए जा रहे खर्च की सीडी तैयार करने की निर्देश भी दिए।
उन्होंने अधिकारियों को खास तौर पर एक्सपेंडिचर टीम को गंभीरता पूर्ण कार्य करने की निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को वी वी पैट ,सीनियर सिटीजन के लिए क्या तैयारी की गई है के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों से अब तक कितने बूथों की चेकिंग की है व क्या स्थिति है पर भी जानकारी हासिल की ।
उन्होंने बताया कि लोकसभा के चुनाव में जो प्रत्याशी नॉमिनेशन करेंगे उसी दिन से उनका खर्च रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से करने को लेकर टीम सक्रिय है व अपना कार्य ईमानदारी से कर रही है। इस मौके पर तहसीलदार बिजेंदर गिल, अनिल शर्मा बीइओ विजेंद्र हुड्डा , अकाउंटेंट नरेश के अलावा विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल व चुनाव कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments