विश्व रक्तदान दिवस पर जन सारथी फाउंडेशन एवं राजस्थान परिवार सेवा समिति के रक्तदान शिविर में 126 यूनिट रक्त संग्रहित
BOL PANIPAT , 14 जून। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर राजस्थान परिवार समिति व जन सारथी फाउंडेशन समिति के संयुक्त तत्वावधान में अंसल स्थित दीवान हॉस्पिटल, पानीपत में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। जन सहयोग से कुल 126 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में पानीपत साइकिल क्लब , रेडक्रास सोसायटी व अंसल के डी ब्लॉक के डेलीगेट्स का विशेष सहयोग रहा। जन सारथी फाउंडेशन के प्रधान ब्रज मोहन शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे अनेक जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने समाज के सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा, मेयर कोमल सैनी, समाज सेवी राजीव जैन, पार्षद नवल जिंदल तथा डायर्स एसोसिएशन के प्रधान नितिन अरोड़ा सहित शहर की अनेक गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। मेयर कोमल सैनी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया । दीवान हॉस्पिटल के डॉक्टर नीरज दीवान ने रक्त दाताओं को प्रेरित करने के लिए जन सारथी फाउंडेशन व राजस्थानी परिवार सेवा समिति का आभार जताया।
राजस्थान परिवार सेवा समिति के प्रधान नरेश आचार्य ने स्वयं अपने पुत्र प्रियेश के साथ रक्तदान कर सभी सदस्यों को प्रेरित किया। इस अवसर पर मनोज शर्मा, लक्ष्मण सैनी, मुकेश जोशी, निशांत लखोटिया, नितिन वर्मा, चेतन शर्मा, बजरंग सिंह शेखावत, बिरमाराम, वेणु गोपाल सोनी, सहित अनेक सदस्यों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
विशेष रूप से विनय बंसल ने अपने जीवन का 81वां रक्तदान कर सभी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजस्थान परिवार सेवा समिति के सचिव राजेंद्र खुराना, उपप्रधान राकेश मूंदड़ा, सलाहकार कैलाश शर्मा, सुमेर सिंह, कानूनी सलाहकार अमृत वर्मा, बलदेव खुराना,सदस्य शंभू अग्रवाल, तिलक सपड़ा सहित समिति के अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पानीपत साइकिल क्लब से संरक्षक सतीश चुघ, पवन अरोड़ा, नरेश रावल, अरविंद मखीजा, सुमित मखीजा, मनोज डुमरा, राज कुमार शर्मा, रितेश सिंह के साथ सेक्टर 6 से राज किशन शर्मा, जगदीप लांबा ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम के अंत में राजस्थान परिवार सेवा समिति ,जन सारथी फाउंडेशन एवं दीवान हॉस्पिटल की ओर से रक्तदाताओं, अतिथियों, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया।

Comments