15 दिसंबर को कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व असंध से विधायक योगेंद्र सिंह राणा पानीपत में क्षत्रिय समाज के लोगों को संबोधित करेंगे.
BOL PANIPAT : महाराणा प्रताप क्षत्रिय सभा पानीपत व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राणा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया है कि 15 दिसंबर दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे हरियाणा प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व असंध से विधायक योगेंद्र सिंह राणा, प्रदेश भर से आए हुए क्षत्रिय समाज के लोगों को राजपूत धर्मशाला सेक्टर 6 संत नगर पानीपत में संबोधित करेंगे ,राणा ने बताया है कि यह प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में फैसला लेंगे कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की
8 मई को मनाने जा रहे परदेस स्तरीय जयंती कहां पर मनाई जाएगी राणा ने कहा है कि इस सम्मेलन में प्रदेश भर से आए हुए राजपूत समाज के लोग अपने-अपने विचारों के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियां जैसे दहेज प्रथा व नशे की युवाओं में बढ़ रही कुरीतियों पर गहन से मंथन होगा और समाज में फैली इन कुरीतियों के खिलाफ एक प्रस्ताव पास किया जाएगा राणा ने कहा है कि इस सम्मेलन में 22 जिलों के गणमान्य व्यक्ति जो कि सामाजिक संस्थाएं और राजनीति पदों पर बैठे हैं समाज के सभी लोग शामिल होकर के समाज को राजनीति तौर पर हरियाणा में पिछड़े मुद्दों पर भी बात होगी और पूरे प्रदेश में एकजुट होकर के अपने राजनीतिक हितों के लिए भी लड़ेंगे

Comments