मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दान पात्रों को तोड़कर नकदी चोरी की थी
BOL PANIPAT , 14 जून : सीआईए टू पुलिस टीम ने एल्डिको स्थित मंदिर में रखे दान पात्रों से चोरी करने वाले शातिर चोर को शनिवार देर शाम देवीलाल पार्क से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान निजामपुर गांव निवासी शिवम के रूप में हुई है। मंदिर में रखे 4 दान पात्रों से 25 हजार रूपए की नकदी चोरी की थी।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि शनिवार देर शाम को उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि देवीलाल पार्क में संदिग्ध किस्म का एक युवक बैठा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान शिवम पुत्र मुकेश निवासी निजामपुर के रूप में बताई। पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने 21 मई की रात एल्डिको स्थित मंदिर में रखे दान पात्रों को तोड़कर 25 हजार रूपए की नकदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में एल्डिको के प्रधान अनिल गोयल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
थाना सेक्टर 13/17 में एल्डिको सेक्टर 4 निवासी अनिल गोयल पुत्र जगदीश लाल गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह एल्डिको का प्रधान है। 22 जून को सुबह करीब 5:00 वह मंदिर में पूजा करने गया तो पुजारी ने बताया मंदिर के 4 दान पात्र टूटे हुए हैं। उसने पुजारी के साथ दान पात्रों को चेक किया। मंदिर के ऊपर रखें तीन दान पात्रों व बाहर रखे एक दान पात्र में चोरी होनी पाई गई। अज्ञात चोर रात के समय ताला तोड़कर दान पात्रों से करीब 20 से 25 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। थाना सेक्टर 13/17 में अनिल गोयल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच पर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसने मंदिर में रखे दान पात्रों से चोरी की 25 हजार की नकदी खाने-पीने में खर्च कर दी। पुलिस ने रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments