केंटर चोरी के आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर की गहनता से पुछताछ. तीन दिन के रिमांड के दौरान 60 हजार रूपए बरामद.
BOL PANIPAT : 1 मई 2022, केंटर चोरी के आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर की गहनता से पुछताछ, तीन दिन के रिमांड के दौरान 60 हजार रूपए बरामद। आरोपियों ने राजस्थान में अज्ञात युवक को 1लाख रूपए में केंटर बेचकर कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया उनकी टीम ने जेल में बंद केंटर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गौरव पुत्र धर्मबीर निवासी हरसरू गुरूग्राम व सुनील पुत्र देशराज निवासी बनियानी रोहतक को पानीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर 3 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान गहनता से पुछताछ की। दोनो आरोपियों ने साथी सोमबीर निवासी भाली रोहतक के साथ मिलकर मार्च में थाना इसराना क्षेत्र के गांव पलड़ी में अड्डे से केंटर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। रिमांड के दौरान खुलाशा हुआ आरोपियों ने चोरी किये केंटर का राजस्थान में अज्ञात युवक को 1 लाख रुपए में बेचकर पैसो को बाट लिया था। आरोपियों ने कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। बचे 60 हजार रूपए बरामद कर 3 दिन की रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस ने दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया। जहा से दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
वारदात में संलिप्त रहे आरोपी सोमबीर को गत दिनो सीआईए-टू पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर उसके हिस्से में आई नगदी में से बचे 15 हजार रूपए बरामद कर आरोपी सोमबीर को जेल भेजा जा चुका है।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। गुरूग्राम व फरीदाबाद में आर्म्स एक्ट व चोरी की वारदातों के आरोपी गौरव के खिलाफ 24 व आरोपी सुनील पर 9 मुकदमें दर्ज है।
केंटर चोरी की वारदात बारे थाना इसराना में सुनील पुत्र ऋषिपाल निवासी पलड़ी की शिकायत पर मुकदमा है.
थाना इसराना में सुनील ने शिकायत देकर बताया था उसने 17 मार्च को गांव के अड्डे पर अपने आयशर केंटर को खड़ा किया था। 22 मार्च की सुबह देखा तो केंटर नही मिला। अज्ञात चोर रात के समय केंटर को चोरी कर ले गए। सुनील की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ इसराना थाना में आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments