Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


शिवाजी स्टेडियम मे विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 15, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 15 जून। 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदेश भर में विगत 8 जून से 20 जून तक व्यापक प्रचार अभियान के तहत डीआरडीए / जिला परिषद, पानीपत कार्यालय के अधीन केन्द्र संचालित स्कीमों का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हरियाणा सरकार के निर्देशों अनुसार सोमवार को शिवाजी स्टेडियम मे विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शहरी विधायक प्रमोद विज ने शिरकत की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दुष्यंत भटट्, जिला परिषद प्रधान ज्योती शर्मा, जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वासिष्ठ, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अंकित चौकसे, सीईओ जिला परिषद डॉ किरण सिंह, एसडीएम मंदीप कुमार, नगराधीश टीनू पोशवाल इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अन्य विभागों के अधिकारियों / कर्मचारियों तथा पार्षद, जिला परिषद, सरंपच, पंच ग्राम पंचायत, स्कूलों के विधार्थी एवं अन्य जिला वासियों की उपस्थित मे जिला परिषद व डीआरडीए के अधीन केन्द्र द्वारा संचालित स्कीमों का 12 वर्षों की उपलब्धियों की चर्चा की गई। जिसमे मुख्य रूप से, मनरेगा/अब वीवी जी राम जी, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व अन्य स्कीमों की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करते हुए संकल्प लिया गया कि सरकार की सभी स्कीमों के लाभ को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मनरेगा/वीबी-जी राम जी से श्रमिक दीपक द्वारा भारत सरकार द्वारा मनरेगा/वीबी जी राम जी स्कीम के विशेषताएं एवं उनके जीवन मे पडने वाले सकारात्मक प्रभाव बारे सभी के साथ अपने विचार सांझा किये गये। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थी करण सिंह ने उनके कच्चे मकान को पक्का बनवाने पर सरकार / प्रशासन का धन्यवाद किया।

Comments


Leave a Reply