6 अगस्त को आयोजित किया जाएगा रोजगार मेला
BOL PANIPAT : 3 अगस्त। जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार विभाग द्वारा सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड कम्पनी (एस. एस. सी,आई.) और निपुण लर्निंग एण्ड ग्रोथ प्राईवेट लिमिटेड पानीपत कम्पनियों द्वारा बेरोजगार प्रार्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार देने के लिए एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 6 अगस्त को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला सचिवालय स्थित जिला रोजगार विभाग, चतुर्थ तल, कमरा नम्बर – 420 में यह मेला आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता, न्यूनतम 12वीं पास और जिनकी उम्र 18 से 26 साल तक हो अपने सभी सम्बंधित दस्तावेजों और पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार पंजीकरण संख्या सहित सहित उक्त स्थल पर समय अनुसार पंहुचकर रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं।

Comments