इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन ने शुरू किया नया कार्यकाल: समाज सेवा
BOL PANIPAT , 1 जुलाई 2026: आज, इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन की नवगठित टीम ने अपना कार्यभार संभाल लिया।
क्लब की नई कार्यकारिणी टीम ने आज से अपना कार्यभार संभाल लिया है। नई टीम में ये सदस्य शामिल हैं:
- अध्यक्ष: ज्योत्सना गर्ग
- उपाध्यक्ष: स्वाति गोयल
- निवर्तमान अध्यक्ष (IPP): रुपाली चोपड़ा
- सचिव: मंजरी गोयल
सह-सचिव-डॉ.दीप्ति जैन - इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन ने शुरू किया नया कार्यकाल: समाज सेवा
- आईएसओ: गीताप्रिय सीमा बब्बर
- संपादक: रेणु देसवाल
सह सम्पादक-पूजा मलिक एवं कार्यकारिणी में छ: सदस्यों को शामिल किया गया है जिन में अनिता बत्तरा, नीतू छाबड़ा,ज्योति रहेजा, सिमरन गिरधर, साधिका मिगलानी और रेणु बंसल को लिया गया है।
इसके साथ ही सलाहकार टीम में चार्टर्ड प्रैसीडैंट कंचन सागर, ज़ोनल कल्ब कोर्डिनेटर डॉ.अनु कालड़ा और मुक्ता नागपाल शामिल हैं जो क्लब का मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।
पहली जुलाई को किडनी अस्पताल के दस डॉक्टर्स का सम्मान…
मरीज़ और उसके परिजनों के लिए डॉक्टर्स भगवान स्वरूप होते हैं। डॉक्टर्स भी अपने मरीज़ को बचाने के लिए जी जान लगा देते हैं। अपना सुख-चैन,आराम छोड़कर मरीज़ की देखभाल करतें हैं। आज उनका ही दिन है जिसे मनाने के लिए
इन्नरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन ने पानीपत के प्रसिद्ध किडनी अस्पताल के कई प्रतिष्ठित चिकित्सकों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया। साथ ही केक काटकर उन्हें बधाई दी गई।
इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन ने उनके उदार समर्थन और समाज के प्रति उनके योगदान के लिए इन का आभारी है।
डाक्टर्स के नाम हैं…..
डॉ.भूपेन्द्र कादियान,
डॉ.मनीषा मान कादियान एवं किडनी अस्पताल के दस अन्य चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

किडनी अस्पताल की ओर से डॉ.दीप्ति ने इन्नरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
भयानक गर्मी को देखते हुए गऊशाला,जी.टी.रोड पर बुजुर्गों और बच्चों को ठंडे दूध कीं बोतलें बाँटी गईं।
झुलसाती धूप और बढ़ते तापमान में थोड़ी-सी ठंडक भी किसी के लिए बड़ी राहत बन जाती है। ऐसे मौसम में स्वयं भी पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ लेते रहना चाहिए। मानवता का सच्चा धर्म यही है कि हम अपने आसपास के लोगों की पीड़ा को समझें और उनकी सहायता के लिए आगे आएँ।
सेवा का छोटा-सा प्रयास, किसी के चेहरे पर मुस्कान और जीवन में राहत का कारण बन सकता है।
शाम को रविन्द्रा अस्पताल में एक मरीज़ का डायलिसिस भी करवाया गया।
नव नियुक्त कल्ब प्रधान ज्योत्सना गर्ग ने कहा कि क्लब का यह प्रयास समाज के प्रति उनकी सेवा भावना और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उनके संकल्प को दर्शाता है।
सह-सचिव डॉ.दीप्ति जैन ने कहा कि उनके कल्ब का उद्देश्य समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाने के लिए जागरूक करना है।
यह जानकारी नवनियुक्त कल्ब सम्पादक रेणु देसवाल और सह- सम्पादक पूजा मलिक ने संयुक्त रूप से दी।
इस अवसर पर निशा गर्ग, सोनिया बत्तरा,सिमरन गिरधर व डॉ.दीप्ति जैन उपस्थित थीं।

Comments