एवन स्कूल में दिखाई गई मुलतानी फिल्म सजा-2
BOL PANIPAT: 06 दिसम्बर 2025, कमल नयन वर्मा द्वारा निर्मित मुलतानी फिल्म सजा-2 को आज एवन पब्लिक स्कूल, तहसील कैम्प में बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया । स्कूल स्टाॅफ व बच्चों के आग्रह पर कमल नयन वर्मा व फिल्म के निर्देषक देव वर्मा समय पर स्कूल में पहुंच गए । सर्व प्रथम स्कूल के संचालक राजेश बतरा व स्कूल स्टाॅफ की ओर से कमल नयन वर्मा व देव वर्मा को शॉल औढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और लगभग 200 बच्चों व स्टाॅफ ने फिल्म का आनन्द लिया । सामाजिक घरेलू विषय पर बनी फिल्म के युवा निर्देशक देव वर्मा ने बहुत ही अच्छे अंदाज से इसे पेश किया । इसकी मजबूत पटकथा व कलाकारों के अभिनय ने सभी दर्शकों को कई बार रुला दिया । फिल्म सजा-2 ने दर्शकों का न केवल मन जीता बल्कि कुछ सोचने पर भी मजबूर कर दिया ।
इस फिल्म में आज के सामाजिक विषय को उजागर किया गया है और लोगों को संदेश दिया गया है कि परिवार बुजुर्गों के बिना नहीं चल सकता । परिवार के संघर्ष की कहानी को बहुत ही अच्छे तरीके से प्रस्तुत किया गया है। लोगों ने कमल नयन वर्मा और देव वर्मा के प्रयासों की सराहना की । फिल्म में एक गीत भी है जिसे मनोज मन्चन्दा ने गाया है ।
आजकल इस फिल्म को लोगों की मांग पर पानीपत में विभिन्न स्थानों पर प्रोजेक्टर की मदद से बड़ी स्क्रीन पर निशुल्क दिखाया जा रहा है । इस फिल्म में भाजपा नेता गजेन्द्र सलूजा के अलावा कमल नयन वर्मा, तरूण मेहता, पूजा सहगल, मोहित मेहता, नमिता दयाल, नरेन्द्र गर्ग, सोनिया वर्मा, शीनू बरेजा, कविता बतरा, महेन्द्र बजाज, नीरज सोनी, निकिता राघव, टोपन दास वर्मा, रमेश सम्मी, लक्ष्मी मल्होत्रा, शीला रानी और बाल कलाकार ओनिश सहगल, तुषार वर्मा और आरवी चोपड़ा ने अभिनय किया है ।

Comments