Monday, July 6, 2026
Newspaper and Magzine


समयबद्ध पुनरीक्षण में जिले में डिजिटाइजेशन कार्य ने पकड़ी रफ्तार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 6, 2026 Tags: , , , ,

निर्वाचन प्रक्रिया में पानीपत ने बनाई मजबूत बढ़त, अधिकांश कार्य समय से पहले पूरे: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में आंकड़े दे रहे सफलता की गवाही

शुद्ध एवं पारदर्शी मतदाता सूची के लक्ष्य की ओर बढ़ता पानीपत, प्रशासन ने तेज किए प्रयास

BOL PANIPAT , 6 जुलाई। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रभावी ढंग से कार्य कर रहा है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 912 मतदान केंद्रों (100 प्रतिशत) का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जिले में कुल 9,66,687 मतदाताओं का डाटा उपलब्ध है, जिनमें से 9,05,180 मतदाताओं (93.64 प्रतिशत) का सत्यापन एवं डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो चुका है। इसके अतिरिक्त 5,05,122 मतदाताओं (52.25 प्रतिशत) के आवश्यक प्रपत्रों का सत्यापन किया जा चुका है, जबकि 4,34,597 (44.96 प्रतिशत) मतदाताओं के शेष प्रपत्रों पर कार्य जारी है। अभियान के दौरान 2,006 (0.21 प्रतिशत) रिकॉर्ड त्रुटिपूर्ण पाए गए, जिन्हें नियमानुसार सुधार की प्रक्रिया में शामिल किया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि 5,03,107 (52.04 प्रतिशत) रिकॉर्ड पूरी तरह अद्यतन किए जा चुके हैं। वहीं 2,06,968 (21.41 प्रतिशत) तथा 2,65,242 (27.44 प्रतिशत) रिकॉर्ड विभिन्न चरणों में प्रक्रिया के अंतर्गत हैं। इसके अलावा केवल 30,897 (3.20 प्रतिशत) मामलों पर कार्य शेष है, जिन्हें भी शीघ्र पूरा किया जा रहा है।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही एवं त्रुटिरहित रूप से दर्ज करना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ अभियान को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए कार्यरत है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए सभी लंबित कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करें, ताकि जिले की मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और विश्वसनीय बन सके।

Comments


Leave a Reply