दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहे युवक पर पिस्तौल से जानलेवा हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार
रंजिश में फरार साथी आरोपी के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम
BOL PANIPAT , 14 जुलाई: सीआईए टू पुलिस ने समालखा की प्रीतमपुरा कॉलोनी में खाली प्लाट में दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहे बाग वाला मोहल्ला निवासी प्रदीप उर्फ मोना पर हुई जानलेवा हमले की वारदात का पर्दाफास कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव लाला महमदपुर मेरठ यूपी हाल कालीरमन पाना निवासी गोविंदा के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम ने सोमवार शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर एक आरोपी गोविंदा को 70 माइल स्टोन ढ़ाबा के नजदीक फ्लाई ओवर पूल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने फरार अपने साथी आरोपी कालीरमन पाना निवासी सुमित उर्फ कमांडो के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह समालखा में पेंटर का काम करता है, और उसकी सुमित उर्फ कमांडो से साथ काफी समय से दोस्ती है। सुमित की प्रदीप उर्फ मोना के साथ किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। रंजिश के चलते 1 जुलाई की रात सुमित ने उसको प्रदीप उर्फ मोना को मजा चखाने की बात कही। दोनों बाइक पर सवार होकर प्रीतमपुरा कॉलोनी पहुंचे, जहा प्रदीप अपने तीन दोस्तों के साथ एक खाली प्लाट में बैठकर शराब पार्टी कर रहा था। दोनों ने पहले प्रदीप उर्फ मोना के साथ गाली गलौच कर मारपीट की। इसी दौरान सुमित ने पिस्तौल निकालकर प्रदीप पर फायरिंग कर दी। वारदात को अंजमा देने के बाद वे दोनों मौके से फरार हो गए।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पुलिस ने आरोपी गोविंदा को मंगलवार को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी सुमित उर्फ कमांडो भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह है मामला
समालखा चौकी में बाग वाला मोहल्ला निवासी प्रदीप उर्फ मोना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 1 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे अपने तीन दोस्त साहिल खान, ओम सिंह व सूरज के साथ प्रीतमपुरा कॉलोनी में एक खाली प्लाट में बैठकर शराब पार्टी कर रहा था। तभी दो अज्ञात युवक वहा आए और पूछा तुम में से मोना कोन है। दोस्त साहिल के उसकी तरफ इशारा करते ही दोनों युवकों ने गाली गलौच करते हुए उससे मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों युवकों में से एक ने पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उसके कंधे के पीछे लगी, वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचा बड़ा भाई संदीप और उसके मां कृष्णा इलाज के लिए समालखा सरकारी अस्पताल लेकर पहूंचे। जहा डॉक्टर ने उसे इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। थाना समालखा में प्रदीप उर्फ मोना की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115(2), 109(1), 351(3), 3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की पहचान व धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments