अपराध गोष्ठी में अपराधों पर अंकुश लगाने के दिए सख्त निर्देश.
22 दिसम्बर 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने क्राइम कंट्रोल के संबध में सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधक, सीआईए प्रभारी व चौकी इंचार्जों के साथ शुक्रवार को जिला सचिवालय के तृतीय तल पर स्थित पुलिस विभाग के सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन कर कानून एवं व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा लेकर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए।
अपराध गोष्ठी में एएसपी मयंक मिश्रा, उप-पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार, उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार व जिले के सभी थाना प्रबंधक, सीआईए प्रभारी व चौंकी इंचार्ज उपस्थित रहें।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर द्वारा गत दिनों मीटिंग कर दिए गए दिशा निर्देशों बारे मौजूद पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधक, सीआईए प्रभारी व चौकी इंचार्जों को बारिक से अवगत करवा निर्देशों पर अमल करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि दर्ज किसी भी मुकदमे की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें एवं तय सीमा में जांच पूरी कर उसका माननीय न्यायालय में चालान पेश करें। क्षेत्र में विशेष तौर से पेट्रोलिग व गश्त बढ़ा कर लूट व चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जाए। जिला में मादक पदार्थ तस्करों, अवैध हथियार तस्करों, जुआरियों व सट्टेबाजों तथा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सचेत होकर अरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाएं। महिला विरूध अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में कार्रवाई करते हुए हॉट स्पॉट स्थानों को चिन्हित कर वहा पर गश्त व पेट्रोलिग बढाकर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाए। रात्रि 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी है। उल्लंघना करने वालों के खिलाफ निवारक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाए। सभी प्रबंधक थाना/चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर गश्त करें, संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चौकिंग करें एवं पीओ, बेल जम्पर को काबू करें। जिस स्थान पर बार-बार चोरी या लूट की घटनाएं हो रही है, वहां पर स्पेशल डयूटिंया लगाकर अपराध पर रोक लगाए। आदतन अपराधियो पर विशेष रुप से नजर रखे व समय-समय पर उनके बारे पुछताछ करते रहें। अपराधिक घटना घटीत होनें की कोई भी सूचना मिलती है तो तुरंत घटना स्थल पर पहुचें। नाकों पर चेकिंग के दौरान बगैर स्टीकर लगे ऑटो चालकों व बगैर नंबर प्लेट की बाइक सहित अन्य वाहनों पर निवारक कार्रवाई अमल में लाई लाए।
थाना/चौकी में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अच्छे से सुनवाई कर उचित कार्रवाई करें। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। इसके बारे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में टीम द्वारा पीड़ित से फोन के माध्यम से संपर्क कर फिडबेक भी लिया जा रहा है। मुकद्दमों मे बकाया आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करें। भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत मे सहन नही किया जाएगा अनुशासन में रहकर ईमानदारी से कार्य करें। शिकायत मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments