Monday, August 24, 2026
Newspaper and Magzine


15.51 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब निवासी तस्कर गिरफ्तार, रिफाइनरी के पास बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में था

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 24, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 24 अगस्त : सीआईए टू पुलिस टीम ने रविवार को रिफाइनरी के पास पंजाब निवासी एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15.51 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान पंजाब के अमृतसर के गांव धारड निवासी सन्नी प्रीत सिंह के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि रविवार को उनकी टीम गश्त व जांच-पड़ताल के दौरान रिफाइनरी रोड पर एचएसआईडीसी के पास थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि रिफाइनरी के नजदीक पंजाब निवासी एक युवक मादक पदार्थ लेकर मजदूरों को बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सामने खड़ा एक युवक पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया । पूछताछ में उसने अपनी पहचान सन्नी प्रीत सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी गांव धारड अमृतसर पंजाब, हाल वीआरसी कंपनी लेबर क्वार्टर, रिफाइनरी के रूप में बताई।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट एईटीओ विकास भारद्वाज की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसकी पहनी हुई नीली रंग की कंपनी की ड्रेस की जेब से पॉलीथिन में पैक हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 15.51 ग्राम पाया गया।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। अपनी नशे की लत पूरी करने तथा शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए करीब 10 दिन पहले पंजाब में एक युवक से 30 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदकर लाया था। इसमें से उसने कुछ हेरोइन अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी। बची 15.51 ग्राम हेरोइन लेकर वह रविवार को रिफाइनरी के पास ग्राहक की तलाश में घूम रहा था।
थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को आरोपी सन्नी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा उन्हें काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply