खेतों से ट्यूबवेल की मोटर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार. चोरी की 16 वारदातों का खुलासा.
-70 हजार रूपए, 12 किलो तांबा, चोरीशुदा मोटरों की दो बॉडी व चोरी की एक बाइक व मोटर चोरी करने में प्रयोग किया गया टूल बरामद।
BOL PANIPAT : 14 जून 2022, सीआईए-टू पुलिस की टीम ने खेतों से ट्यूबवेल की मोटर, पंखा, इंजन व अन्य उपकरण चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी थाना इसराना क्षेत्र में पीछले पांच महीने से चोरी की वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय था। पूछताछ में आरोपी से चोरी की 16 वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपी की पहचान खुर्शीद पुत्र लाला निवासी भाऊपुर इसराना पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया गत शनिवार को सीआईए-टू पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान डाहर टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की इसरान अड्डे के पास बाइक सवार संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक करीब दो सप्ताह पहले गांव भाऊपुर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना इसराना में भाऊपुर निवासी कर्ण की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पुलिस टीम ने आरोपी से चोरी की अन्य वारदातों बारे गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने थाना इसराना क्षेत्र के अंतर्गत खेतों से ट्यूबवेल की मोटर चोरी करने की 15 वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त सभी वारदातों बारे थाना इसराना में मुकदमें दर्ज है। गहनता से पुछताछ करने व चोरीशुदा मोटर बरामद करने के लिए पुलिस टीम आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ आरोपी अकेले की खेतों से ट्यूबवेल की मोटर चोरी कर बाइक पर रख ले जाता था। आरोपी चारीशुदा मोटर को सोनीपत में कबाड़ी को 5से 6 हजार रूपए में बेचता था। आरोपी के कब्जे से 70 हजार रूपए, 12 किलो तांबा, चोरीशुदा मोटरों की दो बाडी व चोरी की एक बाइक व मोटर चोरी करने में प्रयोग किया गया टूल बरामद कर दो दिन की रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस टीम ने आरोपी खुर्शीद को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। चोरी की मोटर खरीदने वाले फरार आरोपी कबाड़ी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ : उक्त वारदातों बारे थाना इसराना में मुकदमें दर्ज है।
- आरोपी ने 24 मई की रात गांव भाऊपुर में कर्ण के घर के बाहर से उसकी बाइक चोरी की।
- आरोपी ने जनवरी में ब्राहमण माजरा में शीशपाल के खेत से ट्यूबवेल की मोटर चोरी की।
- आरोपी ने फरवरी में गांव कारद में सुरजीत के खेत से ट्यूबवेल की मोटर चोरी की ।
- आरोपी ने फरवरी में गांव जौंधन खुर्द में जरनेल के खेत से ट्यूबवेल की मोटर चोरी की।
- आरोपी ने मार्च में गांव कारद में शमशेर के खेत से ट्यूबवेल की मोटर चोरी की।
- आरोपी ने मार्च में गांव जौंधन खुर्द में मनोज के खेत से ट्यूबवेल की दो मोटर चोरी की।
- आरोपी ने मार्च में गांव परढ़ाना में राजबीर की दुकान से ट्यूबवेल की दो मोटर , टूल किट, बिजली की तार, सापट, बैण्ड व वाल चोरी की।
- आरोपी ने गांव कारद में प्रभु दयाल के खेत से ट्यूबवेल की मोटर चोरी की ।
- आरोपी ने अप्रैल में गांव कारद में सुरेंद्र के खेत से ट्यूबवेल की मोटर चोरी की।
- आरोपी ने मई में गांव परढ़ाना में संजीव के खेत से ट्यूबवेल का पंखा चोरी किया।
- आरोपी ने मई में गांव कारद में सुरजीत के खेत से ट्यूबवेल की मोटर चोरी की।
- आरोपी ने मई में गांव कारद में रामेहर के खेत से ट्यूबवेल का इंजन चोरी किया।
- आरोपी ने मई में गांव भाऊपुर में दिलबाग के खेत से ट्यूबवेल की मोटर चोरी की।
- आरोपी ने मई में गांव कालखा में बलकार व उसके चाचा बालकिशन के खेत से ट्यूबवेल की मोटर चोरी की।
- आरोपी ने गांव लाखु बुआना में सुमित के खेत से ट्यूबवेल की मोटर चोरी की।
- आरोपी ने मई में गांव कारद में बलराज के खेत से ट्यूबवेल की मोटर चोरी की।

Comments