टिफिन बैठक से संगठन में बढ़ती है समरसता और कार्यकर्ताओं में आपसी संवाद : डॉ. अर्चना गुप्ता
BOL PANIPAT । भारतीय जनता पार्टी काला आम मंडल के सेक्टर-25 शक्ति केंद्र की टिफिन बैठक का आयोजन कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता के साथ किया गया। बैठक में बूथ नंबर 222,223 एवं 238 के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में हरियाणा भाजपा की यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मुख्य रूप से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। आगामी रविवार को होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम को कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर अधिक से अधिक लोगों के साथ सुनें और समाज के विभिन्न वर्गों की इसमें भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक माह ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के ऐसे सामान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वैज्ञानिकों, युवाओं, उद्यमियों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों की उपलब्धियों को देश के सामने रखते हैं, जिन्होंने अपने प्रयासों से समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन प्रेरणादायी कार्यों से समाज के अन्य लोगों को भी कुछ नया और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के सकारात्मक प्रयासों, नवाचारों और उपलब्धियों से प्रेरणा लेने का माध्यम भी है। इससे युवाओं एवं नए उद्यमियों को अनेक नए विचार और बिजनेस आइडिया भी प्राप्त होते हैं।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से संगठन के विस्तार पर भी विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ें तथा प्रत्येक बूथ समिति में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करें। संगठन तभी मजबूत होगा, जब समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी उसमें होगी।
उन्होंने टिफिन बैठक की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रतिमाह आयोजित की जाने वाली टिफिन बैठक कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीयता, संवाद और सामाजिक समरसता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इन बैठकों में कार्यकर्ता आपस में बैठकर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हैं तथा एक-दूसरे के घर से लाया हुआ भोजन मिल-बांटकर खाते हैं। इससे कार्यकर्ताओं के बीच अपनापन और भाईचारा बढ़ता है।
उन्होंने कहा कि समाज में ऊंच-नीच, भेदभाव और जातिगत दूरियों को समाप्त करने के लिए सामाजिक समरसता अत्यंत आवश्यक है। टिफिन बैठक इसी भावना को मजबूत करती है। जब सभी कार्यकर्ता एक साथ बैठकर बिना किसी भेदभाव के भोजन करते हैं, तो आपसी दूरी कम होती है और समाज में समानता एवं भाईचारे की भावना को बल मिलता है। उन्होंने आह्वान किया कि आने वाली टिफिन बैठकों में भी अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गुरुदेव कुमार, शक्ति केंद्र प्रमुख डॉ. राजबीर आर्य, मंडल महामंत्री दीपक गोयल, एवं काकू मलिक, बूथ अध्यक्ष मिथलेश शर्मा, कंवल सहारण कृष्णा सैनी, नगर निगम पार्षद बिट्टू प्रजापत, प्रमोद शर्मा, ममता गोयल, रामू गुर्जर, निधि जुनेजा, राजेश सरपंच, सतीश गुप्ता, कपिल गुप्ता सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments