Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


चारों विधान सभा क्षेत्रों में लगाए गए रक्तदान शिविर.  

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 17, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT 17 सितम्बर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश सेवा को समर्पित है। प्रतिदिन 18 घंटे काम करना बिना छुट्टी काम करना उनके देश के प्रति समर्पण की भावना को प्रदर्शित करता है। ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने जी टी रोड स्थित रेड क्रॉस भवन में जिला भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही। डा अर्चना ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी सदैव ग़रीब कल्याण में तत्पर रहते । ग़रीब बहनों को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर दिए। प्रधान मंत्री पेंशन योजना , जीवन ज्योति  बीमा योजना, जन धन योजना, ग़रीब कल्याण के लिए उठाए कदम है। डॉ अर्चना ने कहा की मोदी ने कोरोना संक्रमण काल में गरीब लोगों को फ्री राशन उपलब्ध कराया। ग़रीब आदमी अपने इलाज से महरूम न रहे इसलिए आयुष्मान योजना चलाई। डॉ अर्चना ने कहा की मोदी जी के जन्मदिन को सेवा के रूप में मना उनके सेवा के सपने को सार्थक किया।  डा अर्चना ने मोदी के जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी उन्होने आह्वान किया कि हम सब आज देश सेवा , जन सेवा व गरीब सेवा का संकल्प लें। डा अर्चना ने युवा मोर्चा को रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए बधाई दी। डॉ अर्चना ने बैज लगाकर रक्त दाताओं का हौंसला बढ़ाया।कार्यकर्म के संयोजक  भाजपा युवा मोर्चे अध्यक्ष बलविंदर आर्य  ने बताया की जिले की चारों विधानसभाओं में आज रक्तदान शिविर अयोजित किए गए।  रेड क्रॉस भवन के अलावा आयुष्मान अस्पताल सिवाह में, कुराना बस स्टैंड व शशिकांत के मॉल पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। बलिंद्र ने बताया की अब तक 1050 युवाओं ने रक्तदान हेतु ने पंजीकरण कराया है।  बलिंद्र आर्य ने शिविर में पहुंचने पर जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता का स्वागत किया। बलिंद्र आर्य ने बताया की शिविरों में राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार , लोक सभा सांसद संजय भाटिया, विधायक महिपाल ढांडा व विधायक प्रमोद विज को भी आमंत्रित किया है। विधायक महिपाल ढांडा के एल्डिको स्थित कार्यालय पर हवन करके मोदी जी का जन्मदिन मनाया, प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा अमरजीत सिंह कोहली ने छाजपुर में लड्डू बांटकर मोदी जी का जन्मदिन मनाया।

Comments