श्री संत द्वारा हरि मन्दिर में युवा शक्ति ध्वजारोहण सेवा समिति के तत्वावधान में पांचवें रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया ।
BOL PANIPAT : सेठी चौक स्थित श्री संत द्वारा हरि मन्दिर में युवा शक्ति ध्वजारोहण सेवा समिति के तत्वावधान में पांचवें रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया । जिसमें माता-बहनों ने बजरंग बली जी को राखी बांधकर रक्षित होने का आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम की शुरूआत हनुमान चालीसा के पाठ से प्रारंभ हुई। तत्पश्चात कन्या पूजन के साथ ही सालासर धाम से आए ध्वज पर एवं श्री हनुमान जी की सिंदूरी मूर्ति पर महिलाओं द्वारा रक्षासूत्र बांधा गया। करीब 300 महिलाओं ने इस आयोजन में भाग लिया। सभा के प्रधान बलविन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि पवनपुत्र बजरंग बली अजर अमर हैं, जो इनकी शरण में आता है वह सभी भय से मुक्त हो जाता है। इस अवसर पर श्री राम एवं बजरंगबली जी के भजनों का भी गायन हुआ। इस अवसर पर मनजीत कौर, देवेन्द्र कौर, मनीषा, रेणु, परमजीत कौर, सुरजीत सिंह, आलोक गुलियानी, राजेश, नरेश पपरेजा, राजरानी, अशोक शर्मा, रितु, संतोष, ईश गुलाटी, बलबीर सिंह, अर्चना, राजकुमार, आशु, सचिन, गुलशन कुमार, रोहित आदि उपस्थित थे।

Comments