Saturday, September 26, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत जेल में नशा मुक्ति एवं तनाव मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 26, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 26 सितंबर। हरियाणा जेल विभाग के सलाहकार जगजीत सिंह की अध्यक्षता में और भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के तत्वावधान में पानीपत जेल में शनिवार को नशा मुक्ति एवं तनाव मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
​कार्यक्रम के दौरान एनएसएस (NSS) कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गुलशन कुमार एवं एनएसएस समन्वयक डॉ. मीनू रानी ने बंदियों एवं अन्य प्रतिभागियों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने संवाद में नशे के दुष्प्रभावों और तनाव से निपटने के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि सुख और दुख का अनुभव पूरी तरह से मन से जुड़ा होता है, और सकारात्मक विचारों के माध्यम से मन को मजबूत बनाया जा सकता है। इसके साथ ही बंदियों को प्रार्थना, ध्यान, योग, प्राणायाम एवं सकारात्मक चिंतन के महत्व से भी अवगत कराया गया।
​इस अवसर पर जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने मुख्य अतिथि जगजीत सिंह, डॉ. गुलशन कुमार तथा डॉ. मीनू रानी का पानीपत जेल में आगमन पर आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के सुधारत्मक जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने पर बल दिया।

Comments


Leave a Reply