Saturday, September 26, 2026
Newspaper and Magzine


जो भी लक्ष्य निर्धारित करें, उसे मन लगाकर करें, निश्चित तौर पर मिलेगी सफलता–हरविंदर कल्याण

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 26, 2026 Tags: , , , , , ,

खेल को पवित्र भावना से खेलें तो जीत निश्चित, देश का युवा भारत का झंडा ऊंचा करने में सक्षम–महिपाल ढांडा

BOL PANIPAT : 26 सितंबर। खिलाड़ी और युवा हमारे देश की नींव हैं इसलिए वे जो भी काम करें, मन लगाकर करें और लक्ष्य को निर्धारित करके ही करें इससे सफलता मिलनी निश्चित है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने शनिवार को स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में आयोजित थ्रो बॉल चैंपियनशिप में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कही। इस मौके पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, मार्केट कमेटी के चेयरमैन अवतार शास्त्री भी उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी निश्चित तौर पर परिश्रमी और अनुशासित तो होता ही है साथ में वह समाज को जोड़ने का भी काम करता है। खिलाड़ी एक बेहतर नागरिक भी बनता है।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जमीन से जुड़ा हुआ होता है आज नई तकनीक के युग में,मोबाइल के जमाने में हम अपनी मिट्टी से अलग होते जा रहे हैं जो कि गलत है इससे खेल और बचपन दोनों छूट रहे हैं। इसलिए हमें अपनी आदतों में बदलाव लाकर धरातल पर काम करना होगा और खेल को खेल की तरह खेलना होगा तब कहीं जाकर खिलाड़ी को सफलता मिलेगी।
हरविंदर कल्याण ने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह से भारत का नाम रोशन किया है उससे दूसरे देशों में भारत का सम्मान बड़ा है।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि दोनों टीमें जब भी खेलें, खेल भावना की भावना से ही खेलें, क्योंकि जब खिलाड़ी पवित्र भाव से खेलते हैं तो उनकी काबिलियत और उनकी प्रतिभा में निखार आता है। हार जीत का कोई महत्व नहीं रह जाता और यह भी तय है कि जो भी अपना 100 प्रतिशत देता है वह पक्के तौर पर जीतता भी है।
महिपाल ढांडा ने कहा कि युवाओं पर भारत को विकसित भारत बनाने का दारोमदार है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए भारत का 65% नौजवान अपनी प्रतिभा को निखार कर दुनिया के उस पार जाकर भी भारत का झंडा ऊंचा करने में सक्षम है। कार्यक्रम में डीसी डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला प्रशासन की ओर से सभी का धन्यवाद किया और आयोजन के लिए आयोजकों को बधाइयां भी दी।

Comments


Leave a Reply