अधिकारियों ने यूक्रेन में पढ़ रहे विद्यार्थियों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें बच्चो की सकुशल वापसी के लिए हर सहयोग का आश्वासन दिया।
BOL PANIPAT : 1 मार्च-यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे पानीपत जिले के विद्यार्थियों की सकुशल वापसी के लिए जिला प्रशासन हरसम्भव प्रयास कर रहा है। मंगलवार को जिले के विभिन्न अधिकारियों ने यूक्रेन में पढ़ रहे विद्यार्थियों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें बच्चो की सकुशल वापसी के लिए हर सहयोग का आश्वासन दिया।
उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे बच्चों के परिजनों से उनकी सकुशलता के लिए संवाद कायम किया जा रहा है और परिजनों का हौंसला बढ़ाया जा रहा है कि सरकार यूक्रेन से बच्चों की सकुशल वापसी करा रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार उनके परिजनों के साथ खड़ी है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए लघु सचिवालय स्थित 5वीं मंजिल पर सांसद संजय भाटिया के कार्यालय कमरा नम्बर 521 में हैल्प डेस्क स्थापित किया गया है, जहां कैप्टन सत्यपाल चौपड़ा इस कार्य की देखरेख करेंगे। जिनका मोबाईल नम्बर 9871264395 है।
इसी तरह उपायुक्त कैम्प कार्यालय में 0180-2653800 नम्बर पर कंट्रोल रुम स्थापित किया गया है।

Comments