Saturday, September 26, 2026
Newspaper and Magzine


विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर पाइट में निकाली जागरूकता रैली

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 26, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : समालखा – पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (पाइट) में फार्मेसी विभाग की ओर से विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। पाइट के निदेशक डॉ. शक्ति कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक की भूमिका लगातार बढ़ रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से रोग की पहचान, चिकित्सकीय निर्णय, मरीजों की देखभाल और फार्मेसी क्षेत्र में नई संभावनाएं सामने आ रही हैं। फार्मेसी विभाग के प्राचार्य डॉ. गौरव अग्रवाल ने कहा कि फार्मासिस्ट की जिम्मेदारी केवल दवा उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा और दवाओं के सही उपयोग में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इंद्रप्रस्थ अस्पताल से डॉ. देवांशु ने एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) को लेकर कहा कि एंटीबायोटिक के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल को रोकना जरूरी है। कार्यक्रम के बाद समालखा में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन चांद कौर ने किया। संयोजक डॉ. परवीन और डॉ. अजय रहे।

Comments


Leave a Reply