बाइक चोरी करने वाले दो नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 2 बाइक बरामद
BOL PANIPAT , 27 सितंबर। थाना चांदनी बाग पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में बाइक चोरी की दो वारदातों का खुलासा हुआ है। तीसरे आरोपी की पहचान शमशेर निवासी बलरामपुर गोंडा यूपी हाल किरायेदार नाजिम कॉलोनी इंडो फार्म के रूप में हुई है।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर किरण ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की तीन युवक एक एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर काला आंब रोड पर घूम रहे है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों को काबू कर पूछताछ की। पूछताछ में दो की पहचान पहचान नाबालिग के रूप में व तीसरे ने अपनी पहचान शमशेर पुत्र उपेंद्र निवासी बलारामपुर गोंडा यूपी हाल किरायेदार नाजिम कॉलोनी इंडो फार्म के रूप में बताई।
बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो तीनों बहाने बाजी करने लगे। पूछताछ में नाबालिग सहित तीनों आरोपियों ने बाइक 15 सितंबर की रात रिसालू रोड स्थित भारती एन्कलेव राम नगर से उक्त बाइक चोरी करना स्वीकार किया। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में विशाल पुत्र अरविंद निवासी रामपुर बेहटा हरदोई यूपी हाल किरायेदार भारती एन्कलेव राम नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। आरोपियों ने इसके अतिरिक्त एक अन्य स्पलेंडर बाइक 23 सितंबर को आठ मरला में एक घर के बाहर से चोरी करना स्वीकारा। चोरी की उक्त बाइक काला आंब के पास झाड़ियों में छुपाकर खड़ी की हुई थी। पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की उक्त बाइक बरामद कर कब्जे में ली गई। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना माडल टाउन में सुनील पुत्र श्रवण निवासी आठ मरला की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। पूछताछ में खुलासा हुआ दोनों नाबालिग सहित तीनों आरोपियों ने शार्टकट तरीके के पैसे कमाने के लिए उक्त बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।
पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को जेवनाइल कोर्ट में पेश किया जहा से एक को बाल सुधार गृह अंबाला व दूसरे को बाल सुधार गृह करनाल भेजा गया। आरोपी शमशेर को रविवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments