Monday, September 28, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 28, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 28 सितंबर : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने कुटानी रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी को अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान डाबर कॉलोनी निवासी फरमान के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि रविवार शाम उनकी एक टीम कुटानी रोड पर पावर हाउस के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर विशेष नजर बनाए हुए थीं। इसी दौरान टीम को कुटानी गांव की और से एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी की पेंट की एक जेब से देसी पिस्तौल व दूसरी से जिंदा रौंद मिला। पिस्तौल को खोलकर जांच करने पर अनलोड मिला। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरमान पुत्र उमरद्दीन निवासी डाबर कॉलोनी के रूप में हुई है।

आरोपी के खिलाफ थाना किला में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। उसने करीब 1 महिना पहले यूपी में मिले एक युवक से उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद 3 हजार रूपए में खरीदा था। बाद में वह पिस्तौल को कभी-कभी अपने साथ लेकर चलने लगा।
पुलिस ने सोमवार के आरोपी फरमान को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से असला सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply