Tuesday, September 29, 2026
Newspaper and Magzine


पाइट में पूर्व विद्यार्थियों ने बताए सफलता के मंत्र

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 29, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : समालखा : पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (पाइट) में एलुमनी कनेक्ट कनेक्ट टू क्रिएट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें विभिन्न बैच और अलग-अलग पेशेवर क्षेत्रों से जुड़े 40 से अधिक पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि करियर में सफलता के लिए निरंतर सीखने, मेहनत, अनुशासन और बदलते समय के साथ खुद को तैयार करना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने, चुनौतियों से सीखने और अवसरों का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अपनाए गए तरीकों और अनुभवों के बारे में भी बताया। पाइट के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य शुभम तायल, निदेशक डॉ. शक्ति कुमार, डीन डॉ. जेएस सैनी, डीन डॉ. बीबी शर्मा, कंप्‍यूटर एप्‍लीकेशन विभाग के अध्‍यक्ष डॉ. दिनेश वर्मा, डॉ. संदीप बिंद्रा, रोहित, डॉ. प्रीति और डॉ. दीपक सिंगला मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply