नमो सेवा अनकही कहानियां के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश
मेयर कोमल सैनी ने जीटी रोड पर स्थित राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
BOL PANIPAT , 5 अक्टूबर। ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ अभियान के तहत आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी देने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें कलाकारों ने प्रभावशाली ढंग से सरकार की जनहितकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों तक पहुंचाई।
कार्यक्रम में नगर निगम की मेयर कोमल सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों द्वारा दिए गए संदेश की सराहना करते हुए कहा कि नुक्कड़ नाटक जनसंचार का प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से सरकार की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी सरल एवं मनोरंजक तरीके से आमजन तक पहुंचाई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए लोगों को योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से भी आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी अपने परिवार एवं आसपास के लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें।
नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने संवाद एवं अभिनय के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिए गए संदेश को ध्यानपूर्वक सुना।
इस अवसर पर नगरनिगम संयुक्त आयुक्त मणि त्यागी, जिला शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडु,स्कूल के प्रिसिपल नरेद्र मान, भाजपा के जिला महामंत्री सुमित जागलान सहित स्टाफ, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Comments