Tuesday, October 6, 2026
Newspaper and Magzine


सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता: डीडीपीओ राजेश शर्मा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 6, 2026 Tags: , , , , , ,

सेवा संकल्प अभियान के तहत सिवाह और जाटल में सेतु शिविर आयोजित

शिविर में 200 नागरिकों ने कराया पंजीकरण, शिकायतों पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान

विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

BOL PANIPAT , 6 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को सिवाह और जाटल में सेतु शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखा। दोनों शिविरों में कुल 200 नागरिकों ने पंजीकरण कराया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंची शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं तथा पात्रता संबंधी प्रावधानों की जानकारी उपलब्ध कराई गई। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा संबंधित सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सेतु शिविर के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी रही और लोगों ने एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित सुविधाएं एवं जानकारी मिलने की व्यवस्था की सराहना की।

डीडीपीओ राजेश शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े और उन्हें योजनाओं की सही एवं पूरी जानकारी उनके नजदीकी क्षेत्र में ही उपलब्ध हो।

उन्होंने कहा कि सेतु शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। नागरिक अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रख रहे हैं और संबंधित विभागों द्वारा उन पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे ऐसे शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाएं।

Comments


Leave a Reply