Wednesday, October 7, 2026
Newspaper and Magzine


सेवा संकल्प अभियान के तहत बीडीपीओ कार्यालय मडलौडा में सेतु शिविर आयोजित

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 7, 2026 Tags: , , , , ,

शिविर में 63 नागरिकों ने कराया पंजीकरण, शिकायतों पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान

विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

BOL PANIPAT , 7 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को बीडीपीओ कार्यालय मडलौडा में सेतु शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखा। शिविर में कुल 63 नागरिकों ने पंजीकरण कराया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंची शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं तथा पात्रता संबंधी प्रावधानों की जानकारी उपलब्ध कराई गई। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा संबंधित सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सेतु शिविर के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी रही और लोगों ने एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित सुविधाएं एवं जानकारी मिलने की व्यवस्था की सराहना की।

Comments


Leave a Reply