Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटेल पर भारत की जो छाप बनाई है वह अमिट है : सांसद कृष्ण लाल पंवार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 11, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 11 अक्टूबर। राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने छिछड़ाना (इसराना) गोगा मेडी में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में विगत 9 वर्षों में हुए विकास कार्यो, जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों से देश में हुआ सार्थक परिवर्तन नजर आ रहा है। उन्होंने बदलते हुए नए भारत पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटेल पर भारत की जो छाप बनाई है वह अमिट है और इससे भारत की साख बढ़ी है।
कृष्ण लाल पंवार ने इसराना विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और आगामी परियोजनाओं की भी जानकारी दी।
उन्होंने गांव भादड में रुपए 11 लाख की लागत से बनने वाले भवन का शिलन्यास भी किया और फिरनी का उद्घाटन किया। राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने  छिछड़ाना में बी.सी चौपाल के लिए 11 लाख रुपए, ब्रह्मानंद चौपाल के लिए 11 लाख, गोगा मेडी लंगर हाल के लिए 11 लाख की धनराशि एम पी एलएडीएस (सांसद निधि) से देने की घोषणा भी की।

Comments