Friday, October 9, 2026
Newspaper and Magzine


एसआईआर नोटिस एवं सुनवाई मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर, 9 अक्टूबर के शिविर में 802 लंबित मामलों की हुई सुनवाई

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 9, 2026 Tags: , , , , ,

कोई भी योग्य मतदाता न छूटे: निर्धारित तिथि पर सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर दस्तावेज जमा करवाएं मतदाता: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ

BOL PANIPAT , 9 अक्टूबर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिला पानीपत में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मिले नोटिस एवं सुनवाई से संबंधित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिला में 9 अक्टूबर को लगाए गए विशेष शिविर में 802 लंबित मामलों की सुनवाई की गई।

डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि आयोग द्वारा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित सुनवाई मामलों के शीघ्र निस्तारण, प्रभावी मॉनिटरिंग व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नोटिस की सुनवाई समय पर समाप्त करने के लिए दिनांक 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक ऐसे मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए गए तथा घर-घर सर्वे के दौरान दस्तावेज प्राप्त किए जाएंगे, जहां नोटिस प्राप्त होने के बाद भी संबंधित मतदाताओं द्वारा आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करवाए गए हैं।

उन्होंने सभी ऐसे पात्र मतदाताओं से अपील की है, जिन्होंने अभी तक दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं, वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं तथा अपने दस्तावेज बूथ लेवल अधिकारी को जमा करवाएं, ताकि सभी योग्य मतदाताओं के नाम 6 नवंबर 2026 को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में शामिल हो सकें। उन्होंने नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं से निर्धारित तिथि पर सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की।

Comments


Leave a Reply