Saturday, October 10, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज में सजेगा 49 वें जोनल युवा महोत्सव का महामंच

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 10, 2026 Tags: , , , ,

14 से 16 अक्तूबर से होगा युवा महोत्सव का शानदार आयोजन

40 विधाओं में 2000 विद्यार्थी बिखेरेंगे अपनी प्रतिभा का जलवा

BOL PANIPAT – शनिवार 10 अक्तूबर 2026 : कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र के युवा एंव सांस्कृतिक विभाग के निर्देशानुसार आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत में करनाल जोन के महोसत्व का आयोजन आने वाली 14 से 16 अक्तूबर को किया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेस में जानकारी देते हुए बताया कि यह आर्य कॉलेज व पूरे पानीपत जिले के लिए गर्व का विषय है कि इस वर्ष का 49 वां जोनल युवा महोत्सव पानीपत के आर्य कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।

आर्य कॉलेज के प्राचार्य प्रो.डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि करनाल जोन के ज़ोनल युवा महोत्सव मे करनाल व पानीपत के 70 महाविद्यालयों के लगभग 2000 प्रतिभागी तीन दिन चलने वाले इस युवा महोत्सव में 40 विधाओं में अपनी प्रतिभा छटा बिखेरेंगे। डॉ. गुप्ता ने यह भी बताया की युवा महोत्सव के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र  के कुलपति प्रो.डॉ. सोमनाथ सचदेवा शिरकत करेंगे। आर्य कॉलेज के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ. रामनिवास ने जानकारी देते हए बताया कि करनाल जोन के ज़ोनल युवा महोत्सव में आर्य पीजी कॉलेज गत 20 वर्षों से प्रथम स्थान, इंटर जोनल युवा महोत्सव में पिछले 14 वर्षों से प्रथम स्थान और गत वर्ष ऑल इण्डिया इंटर यूनिर्वसिटी यूथ फेस्टीवल में आर्य कॉलेज ने कुरूक्षेक्ष विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए इतिहास में पहली बार कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय को ओवर ऑल चैंपियन बनाकर अपनी अमिट छाप बनाई है। इसके साथ ही साउथ एशियन इंटर यूनिर्वसिटी में भी आर्य कॉलेज के विद्यार्थी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनावा रहे हैं। कॉलेज की उपाचार्या डॉ.अनुराधा सिंह ने बताया कि गत वर्ष आर्य कॉलेज ने पहली बार इंटर जोनल युवा महोत्सव का शानदार आयोजन किया था जिसमें कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के लगभग 300 महाविद्यालयों के 3000 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि इस वर्ष आयोजित होने वाले जोनल युवा महोत्सव को ओर भी अच्छा करने प्रयास करेंगे। अंत में उन्होंने बताया कि 49वें ज़ोनल युवा महोत्सव के समापन समारोह में आर्य कॉलेज के पूर्व छात्र व वर्तमान में हरियाणा राज्य के माननीय शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे।

Comments


Leave a Reply