Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


ऑनलाइन डिजिटल मार्केटिंग पर आयोजित कोर्स का समापन, 32 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 11, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : जी.टी.रोड स्थित आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मार्केटिंग विभाग, करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल एवं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल एजुकेशन, मुंबई के संयुक्त तत्वाधान में ऑनलाइन डिजिटल मार्केटिंग पर आयोजित कोर्स का समापन समारोह मनाया गया। इस समापन समारोह में 32 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए |

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि कुछ वर्षों से हमारा महाविद्यालय विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए समय-समय पर अलग-अलग विषयों पर पंजीकृत कोर्स करवाता रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल मार्केटिंग में आगे बढ़ने के अवसर असीमित हैं और विभिन्न प्लेटफार्म के आ जाने से यह क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है। मौजूदा उद्योग और कंपनियां भी अपने व्यवसाय की डिजिटल उपस्थिति बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।इसलिए इन दिनों डिजिटल मार्केटिंग स्किल काफी डिमांड में है।इसी के तहत हमने ऑनलाइन डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स करवाया ताकि  हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ साथ रोजगार के अच्छे अवसर का लाभ उठा सकें।

महाविद्यालय की उपप्राचार्य डॉ मधु शर्मा ने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया किसी भी प्रोडक्ट की मार्केटिंग करने का सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। सभी कंपनियां अपने प्रोडक्ट का विज्ञापन करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही है और आज के डिजिटलाइज्ड युग में डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में कैरियर के ऑप्शन बढ़ते जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर आप कहीं और जॉब नहीं करना चाहते तो खुद की डिजिटल मार्केटिंग कंपनी शुरू कर सकते हैं इस अवसर पर मार्केटिंग  विभागाध्यक्षा डॉ. पूनम मदान ने कहा कि दुनिया की आधी से ज्यादा जनसंख्या इंटरनेट का इस्तेमाल कर रही है और यह आंकड़े दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं।यही कारण है कि डिजिटल मार्केटिंग का विस्तार बहुत तेजी से हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि  महाविद्यालय में ऑनलाइन डिजिटल मार्केटिंग कोर्स करवाने का मुख्य उद्देश्य था कि पढ़ाई के साथ साथ विद्यार्थियों को रोजगार के सुनहरे अवसर मिले क्योंकि डिजिटल मार्केटिंग में विभिन्न तरह की नौकरियों के विकल्प है जैसे कि सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन, सर्च इंजन मार्केटिंग, सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन, कंटेंट मैनेजमेंट एंड क्यूरेशन कॉपीराइटिंग इत्यादि।

उन्होंने यह भी बताया कि यह कोर्स टोटल 30 घंटे का था जिसमें विद्यार्थियों को इंटरनेट मार्केट, मार्केटिंग वेबसाइट, डेवलपमेंट एंड मार्केटिंग, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट इत्यादि डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ी चीजों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल के ऑफिसर डॉ अर्पणा गर्ग ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद से सारे नए उद्योग अब डिजिटल मार्केटिंग का उपयोग कर रहे हैं बल्कि पहले से कहीं ज्यादा पैसे डिजिटल मार्केटिंग और इस तरह की ऐड में निवेश कर रही हैं l

 उन्होंने यह भी कहा कि परंपरागत मार्केटिंग की तुलना में ऑनलाइन मार्केटिंग को काफी असरदार भी देखा जा सकता है क्योंकि लोगों के बीच डिजिटल चैनल और इंटरनेट मीडिया का दखल और प्रभाव काफी बढ़ गया है यही वजह है की बड़ी संख्या में छोटी-बड़ी सभी तरह की कंपनियां कम समय में अपने टारगेट ग्राहकों को तक पहुंचने के लिए डिजिटल मार्केटिंग में रुचि ले रही है।

इस अवसर पर प्रो.अजयपाल सिंह, प्रो. पवन कुमार, प्रो. शर्मिला यादव, प्रो. निशा गुप्ता, प्रो. कोमल एवं लिपिक ममता आदि मौजूद रहे।

Comments