Saturday, October 10, 2026
Newspaper and Magzine


सुनार की दुकान से सोने चांदी के गहने चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी किए सोने चांदी के सभी गहने बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 10, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 10 अक्तूबर। सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सिवाह गांव में घर में बनी सुनार की दुकान से सोने चांदी के गहने चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान दीपक पुत्र महाबीर निवासी उद्देशीपुर सोनीपत व अनुज पुत्र राजेश निवासी मच्छरौली के रूप में हुई है।

डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम को शुक्रवार शाम को गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर-24 में उग्राखेड़ी चौक पर दो संदिग्ध युवक घूम रहे है। पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान दीपक पुत्र महाबीर निवासी उद्देशीपुर सोनीपत व अनुज पुत्र राजेश निवासी मच्छरौली के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने 29/30 सितंबर की रात सिवाह गांव में सुनार की दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। चोरी की वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में हरिकिशन पुत्र रामफल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में हरिकशन पुत्र रामफल निवासी सिवाह ने शिकायत देकर बताया था कि 30 सितंबर 2026 को उसके घर में बनी सुनार की दुकान का सुबह करीब 5:30 बजे ताला खोलकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा सारा सोना, चांदी व आर्टिफिशियल सामान की चोरी कर ली गई। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की जाए। हरिकिशन की शिकायत पर थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में चोरी का मामला दर्ज किया गया था।

डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया वह दोनों रिश्तेदार है। आरोपी दीपक की बहन सिवाह गांव में शादीशुदा है। दीपक सिवाह गांव में हरिकिशन की सुनार की दुकान में 2-3 बार गहने खरीदने के बहाने रैकी करके गया था। दीपक व अनुज तथा इनके एक अन्य साथी ने मिलकर 29/30 सितंबर की रात दुकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के गहने चोरी किए। दुकान से सोने के 2 लॉकेट, 2 माथे के टिके, 2 जोड़ी कानो के बाले, 2 अंगूठी, 1 ओम, 1 चैन, 1 मंगलशुत्र और चांदी के 22 गले की चैन, 10 जोड़ी कुंडल, 22 जोड़ी पाजेब, 2 जोड़ी पैरो के कड़े, 1 जोड़ी जस्तबंद, 2 सेट हार पॉलिस वाले, 47 लॉकेट, 75 अंगूठी व 67 जोड़ी पैर की चुटकी चोरी की थी।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए उक्त सभी गहने बरामद कर लिए है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वे दोनों चोरी के गहनता को चोरी की बाइक पर सवार होकर यूपी में बेचने के लिए जा रहे थे। बाइक सेक्टर-24 में खराब हो गई। बाइक को वही खड़ी कर वे दोनों किसी अन्य वाहन की तलाश में थे। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की स्पलेंडर बाइक बरामद की गई। आरोपियों ने स्पलेंडर बाइक अप्रैल महिने में उझां गांव में पशु अस्पताल के पास से चोरी की थी।

आरोपियो ने पूछताछ में सिवाह गांव में करीब डेढ़ महिना पहले एक और चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी दीपक पर पहले भी मारपीट व चोरी के 8 मामले और आरोपी अनुज पर स्नेचिंग के 3 मामले दर्ज है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा गहने सोने के 2 लॉकेट, 2 माथे के टिके, 2 जोड़ी कानो के बाले, 2 अंगूठी, 1 ओम, 1 चैन, 1 मंगलशुत्र और चांदी के 22 गले की चैन, 10 जोड़ी कुंडल, 22 जोड़ी पाजेब, 2 जोड़ी पैरो के कड़े, 1 जोड़ी जस्तबंद, 2 सेट हार पॉलिस वाले, 47 लॉकेट, 75 अंगूठी व 67 जोड़ी पैर की चुटकी बरामद कर शनिवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments


Leave a Reply