Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


हथियार के बल पर युवक से कार व नगदी लूटने का प्रयास करने के मामले में पांचवा आरोपी गिरफ्तार. 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 16, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 अप्रैल 2023, इन्वर्टर बैट्री दुकान संचालक गांव उटला निवासी मामू सिंह पुत्र गोपीचंद से असंध रोड पर 4 फरवरी की शाम श्री सीमेंट फैक्टरी के पास हथियार के बल पर कार व नगदी लूट का प्रयास करने की वारदात में संलिप्त फरार चल रहे आरोपी आदित्य पुत्र सतपाल निवासी आसन कला को बीती देर साय सीआईए टू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।  

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि वारदात में संलिप्त रहे इसके साथी आरोपी संदीप, गौरव, मोनू निवासी सौदापुर व अंकित निवासी आसन कला को वारदात के महज 10 दिन बाद ही सीआईए टू पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी। पूछताछ में चारों आरोपियों ने आदित्य पुत्र सतपाल निवासी आसन कला पानीपत व नन्हा निवासी फफड़ाना करनाल के साथ मिलकर वारदात को अजाम देने बारे स्वीकारा था।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि चारों आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी गौरव व फरार आरोपी नन्हा की जेल में दोस्ती हुई थी, और गत जनवरी में दोनों आरोपी बेल पर जेल से बाहर आए थे। जेल से बाहर आने के बाद दोनों आरोपियों ने साथी आरोपी संदीप व मोनू निवासी सौदापुर व अंकित व आदित्य निवासी आसन कला के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। आरोपी अंकित कुछ महीने पहले पानीपत गौशाला मार्केट में मामू सिंह की बैटरियों की दुकान पर काम करता था। उसको जानकारी थी कि साय के समय मामू सिंह दुकान से घर जाता है तब उसके पास कैश होता है। आरोपियों ने लूट के लिए मामू सिंह को चिन्हित कर वारदात को अंजाम देने के लिए 2 फरवरी को काबड़ी रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक आई-20 कार लूटी।आरोपियों ने 6 फरवरी को उक्त कार में सवार होकर असंध रोड़ पर श्री सीमेंट फैक्टरी के पास मामू सिंह की कार के आगे कार अड़ाकर लूट का प्रयास किया। मामूसिंह ने कार को भगा लिया। आरोपी बाद में पुलिस पकड़ से बचने के लिए कार को गांव सौदापुर के पास छोड़कर फरार हो गए थे। 

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किये दो डंडे बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के बाद चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी नन्हा व आदित्य की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया की सीआईए टू की टीम शनिवार को गश्त के दौरान असंध रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान असंध नाका के नजदीक आरोपी आदित्य के घूमने बारे गुप्त सूचना मिली। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ में आरोपी ने साथी आरोपी संदीप, गौरव, मोनू निवासी सौदापुर व अंकित निवासी आसन कला व नन्हा निवासी फफड़ाना के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी आदित्य को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वारदात में संलिप्त फरार आरोपी नन्हा को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

थाना पुराना औद्योगिक में मामू सिंह पुत्र गोपीचंद निवासी उंटला ने शिकायत देकर बताया था कि उसकी पानीपत गौशाला मार्केट में बैटरियों की दुकान है। 4 फरवरी की साय करीब 8:20 बजे वह दुकान से कार में सवार होकर घर जा रहा था। असंध रोड पर श्री सीमेंट फैक्टरी के पास पहुंचा तो पीछे से एक आई-20 कार में सवार होकर आए 5 बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। कार से 4 बदमाश उतर कर आए जिनके हाथ में तलवार जैसा लंम्बा चाकू व लोहे की रॉड थी। बदमाश हथियार दिखाकर कार से नीचे उतरने की कहने लगे और कार को लूटने की कोशिश करने लगे। वह कार से नीचे नही उतरा और मौका पाकर जान बचाकर वहा से कार सहित भाग निकला। उसने दोस्त प्रवीन व दीपक को फोन कर वारदात बारे बताकर बुलाया। दोस्तों के साथ बदमाशों को ढुंढने वापिस आए तो बदमाश गांव सौदापुर गोकूल गार्डन की पार्किंग में बैठे थे। गाड़ी को आता देखकर बदमाश अपनी कार लेकर फरार हो गए। मामू सिंह की शिकायत पर आईपीसी की धारा 398 के तहत थाना पुराना औदयोगिक में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments