Monday, October 12, 2026
Newspaper and Magzine


देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान एवं रोजगार मेले का आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 12, 2026 Tags: , , , ,

पैनिक अटैक, नशे और मोबाइल की लत के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

BOL PANIPAT , 12 अक्टूबर। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय  में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें सिविल अस्पताल से आए मनोविज्ञान सोशल वर्कर एवं मुख्य वक्ता विनोद देशवाल ने पैनिक अटैक, नशे की लत, मोबाइल की लत तथा निर्भरता और सहनशीलता जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। न्होंने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और आवश्यकता पडऩे पर विशेषज्ञों से परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया।

  कार्यक्रम का संचालन मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष सुनीता चांद ने किया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर अपने विचार रखते हुए कहा कि तनाव और मानसिक परेशानियों को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर उचित सहायता लेना आवश्यक है। इस अवसर पर किशोर स्वास्थ्य परामर्शकर्ता अतुल कुमार तथा विकास यादव उपस्थित रहे।

महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन

महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन भी किया गया।  इसमें एनआईआईटी लिमिटेड के सेल्स काउंसलर मोहित सरोहा ने विद्यार्थियों को एक्सिस बैंक में सहायक प्रबंधक पद की भर्ती परीक्षा के स्वरूप एवं परीक्षा पद्धति की जानकारी दी। इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल के कन्वेनर सुधीर पुजारा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में व्यवस्था की जिम्मेदारी योगिता, डॉ. मीनाक्षी व डॉ. कविता जैन और विकास यादव ने निभाई।

Comments


Leave a Reply