युवाओं के लिए सॉफ्ट स्किल्स का विकास विषय पर एक करियर टॉक का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : 6 अगस्त। जिला रोजगार विभाग द्वारा गांव अटावला में युवाओं के लिए सॉफ्ट स्किल्स का विकास विषय पर एक करियर टॉक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने की। इस करियर टॉक का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक कार्यस्थल की आवश्यकताओं से अवगत करवाना और उनके अंदर आवश्यक सॉफ्ïट स्किल्स की क्षमताओं का विकास करना था।
उन्होंने कहा कि सॉफ्ट स्किल्स किसी भी व्यक्ति के करियर में निर्णायक भूमिका निभाते हैं और तकनीकी ज्ञान के साथ इनका होना सफलता की कुंजी है। उन्होंने सरल उदाहरणों और इंटरएक्टिव सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को सिखया कि वे अपने रोजमर्रा के जीवन में इन कौशलों का अभ्यास कैसे कर सकते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियां ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सॉफ्ट स्किल्स के महत्व को समझा।

Comments