Saturday, September 5, 2026
Newspaper and Magzine


घर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार.10 हजार रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 1, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 01 जुलाई 2025, सीआईए टू पुलिस टीम ने बिल्लू कॉलोनी स्थित घर से नगदी, चांदी व घरेलू सामान चोरी करने वाले शातिर चोर को सोमवार शाम को अनाज मंडी कट के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अग्रसैन कॉलोनी निवासी सोनू के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार शाम को गुप्त सूचना मिली थी कि अनाज मंडी कट पर संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सोनू पुत्र लालबाबू निवासी अग्रसैन कॉलोनी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बिल्लू कॉलोनी में मई माह में एक घर से एक गैस सिलेंडर, एक एलसीडी, 100 ग्राम चांदी व 12 हजार रूपए कैश चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना तहसील कैंप में बिल्लु कॉलोनी निवासी महिला रामदेवी पत्नी पुन्नू की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने चोरी किया सिलेंडर व एलसीडी राह चलते अज्ञात युवक को 12 हजार रूपए में बेचकर ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। चांदी रास्ते में कही गिर गई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बचे 10 हजार रूपए बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
आरोपी सोनू का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ जिला के विभिन्न थाना में चोरी के तीन मामले दर्ज है। आरोपी जुलाई 2024 में जेल से बेल पर बाहर आया था।

Comments