समालखा में नगरपालिका चुनाव को लेकर एसडीएम समालखा के नेतृत्व में शुक्रवार सांय फ्लैग मार्च निकाला गया।
BOL PANIPAT : समालखा 17 जून- समालखा में नगरपालिका चुनाव को लेकर एसडीएम समालखा के नेतृत्व में शुक्रवार सांय फ्लैग मार्च निकाला गया। उनके साथ जिला परिषद के अतिरिक्त सीईओ रविन्द्र मलिक,डीएसपी प्रदीप कुमार,एसएचओ नरेंद्र कुमार, चौकी इंचार्ज महावीर सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अमला उपस्थित था।
यह फ्लैग मार्च जीटी रोड से शुरू होकर रेलवे रोड,चुलकाना रोड,ब्लू जे रोड,हथवाला रोड,जौरासी रोड,नई अनाज मंडी और वापिस रेलवे रोड से होता हुआ जीटी रोड पर ही समाप्त हुआ।
एसडीएम अश्वनी मलिक ने बताया कि फ्लैग मार्च कानून व्यवस्था बनाने का एक हिस्सा है। हम सबका यह दायित्व है कि हम सब कानून का पालन करें और निष्पक्ष व भयरहित चुनाव सम्पन्न करवाएं।
डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि नगरपालिका चुनाव का शांतिपूर्वक निपटान करवाना हम सबकी जिम्मेदारी है और इसमें आमजन की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी असामाजिक तत्व की सूचना अगर उन्हें मिलती है तो पुलिस विभाग को तुरंत सूचित करें।

Comments