पुस्तकें संस्कृति वाहक हैं-विनीता कुमार तोमर
BOL PANIPAT : सैक्टर 13-17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत में तीन दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर की अध्यक्षता में मेले का समापन किया गया। विद्यालय के लगभग 2000 बच्चों ने पुस्तक मेले में अपनी रूचि अनुसार पुस्तकों का चयन किया। पुस्तक मेले में साहित्य, स्वास्थ्य, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, सामाजिक, धार्मिक, सामान्य ज्ञान, संस्कार, देशभक्तों एवं महापुरूषों की जीवनियों से संबंधित बच्चों के लिए बेहतर पुस्तकों की व्यवस्था की गई। जिनको पढ़ने एवं खरीदने में बच्चों ने विशेष रूचि दिखाई। कोरोना काल में बच्चों की पुस्तकें पढ़़ने की आदत छूट गई थी उनकी इस आदत को विकसित करने के लिए पुस्तक मेले का आयोजन किया गया ताकि वे अपने घर में अपना व्यक्तिगत पुस्तकालय बनाकर पढने की आदत को विकसित कर सकें। यह उनके लिए स्वर्ण अवसर हैं।
अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि आज के युग में मोबाइल इंटरनेट के माध्यम से हर किसी के हाथ में पूरा विश्व है लेकिन इसके बाद भी उनको किसी साहित्य पुस्तक को पढ़ने में जो आनंद होता है वह ऑनलाइन साहित्य पढ़ने में नहीं मिलता। पुस्तकें संस्कृति की वाहक हैं। आज हम जिस समाज के बीच खड़े हं,ै उसको सभ्य बनाने एवं दूसरे मनुष्यों से अलग बनाने में पुस्तकों का विशेष योगदान रहा हैं।

Comments