Wednesday, October 7, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 7, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी महाविद्यालय में बीए प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन बडे उत्साह और उमंग के साथ डॉ. सीमा व डॉ. सुनीता के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह, उप प्राचार्या डॉ.शशि प्रभा व अन्य प्राध्यापकों के द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, रैंप वॉक, मिमिक्री, शायरी आदि विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान अनेक रोचक एवं मनोरंजक  गेम्स  करवाए  गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इन खेलों में भाग लिया व खूब आनंद उठाया इस दौरान माहौल हंसी-खुशी वाला हो गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित  किया गया। कार्यक्रम में  दिशा को मिस फ्रेशर,   शक्ति को मिस्टर फ्रेशर का खिताब मिला तथा    कशिश एवं सुनीता  को मिस पर्सनालिटी,   प्रिंस एवं अंश ‌ मिस्टर पर्सनालिटी चुना गया। प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास तथा नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उप प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फ्रेशर पार्टी नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय के वातावरण में जुड़ने और अपने सहपाठियों और शिक्षकों के साथ आत्मीय संबंध स्थापित करने का सुंदर अवसर प्रदान करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. पूजा व सहायक प्रो.अंशिका एवं डॉ. नीतू मनोचा का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन बी.ए.द्वितीय वर्ष से चेतना व वंश ने किया। इस अवसर पर डॉ.किरण मदान, डॉ. नीलम, डॉ.पूनम मदान, डॉ.अर्पणा, डॉ.राजेश, सहायक प्रो. कनक शर्मा,  डॉ.निधि, डॉ.शर्मिला, डॉ जोगेश, , डॉ. परवीन कुमार, डॉ निर्मला, डॉ. स्वाति पुनिया,  डॉ. हिमांशी, डॉ. अंजली डॉ. नेहा पुनिया डॉ. पूनम गुप्ता, आदि शिक्षक एवं गैर शिक्षक मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply