खेतों से ट्यूबवेल की केबल व र्स्टाटर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़. तीन आरोपी काबू. पांच वारदातों का खुलासा.
BOL PANIPAT : 06 अक्तूबर 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने खेतों से ट्यूबवेल की केबल व स्टार्टर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर सोमवार को गिरोह के तीन आरोपियों को मनाना रोड से गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में खेतों में चोरी की 5 वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपियों की पहचान गांव अटायल सोनीपत हाल सीताराम कॉलोनी समालखा निवासी विनोद, गांधी कॉलोनी निवासी गोलू व सीताराम कॉलोनी निवासी अरूण उर्फ अजय के रूप में हुई है।
एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि मनाना रोड पर जीटी रोड के नजदीक संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक ऑटो को खड़ी कर उसने रखा सामान बेचने की फिराक में है। सामान चोरी का होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान गांव अटायल सोनीपत हाल सीताराम कॉलोनी समालखा निवासी विनोद, गांधी कॉलोनी निवासी गोलू व सीताराम कॉलोनी निवासी अरूण उर्फ अजय के रूप में बताई। ऑटो में रखे दो प्लास्टिक कट्टों की तलाशी लेने पर तांबा की तार व टूल किट मिली। सामान बारे पूछताछ करने पर तीनों युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने 13 सितंबर की रात बापौली गांव के खेतों में 15 ट्यूबवेल की केबल चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना बापौली में गांव बापौली निवासी रामपाल पुत्र प्रेमसिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह तीनों चोरी की तार से तांबा निकालकर बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में मनाना रोड पर आए थे।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने थाना बापौली क्षेत्र में ट्यूबवेल की केबल व स्टार्टर चोरी की 4 अन्य वारदातों का अजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना बापौली में अभियोग दर्ज है।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह तीनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने व शार्ट तरिके से पैसे कमाने के लिए एकाएक चोरी की उक्त 5 वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद चोरी की केबल से निकाला 1 किलो 52 ग्राम तांबा तार व चोरी में प्रयुक्त ऑटो व टूल कीट बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ की बची चोरी की तारों से निकाला ताबां बरामद करने का प्रयास करेगी।
चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ:
28 सितंबर की रात गांव गढ़ी भलौर के खेतों से तीन ट्यूबवेल की केबल व स्टार्टर चोरी किए। थाना बापौली में गांव गढ़ी भलौर निवासी धर्मपाल पुत्र रामकिशन की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
13 सितंबर की रात बापौली गांव में खतों से 15 ट्यूबवेल की केबल चोरी की। थाना बापौली में गांव बापौली निवासी रामपाल पुत्र प्रेम सिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
29 सितंबर की रात गढ़ी नवाब के खेतों से ट्यूबवेल की 120 मीटर केबल व स्टार्टर चोरी किया। थाना बापौली में ताजपुर गांव निवासी मोहन पुत्र रामा सिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
19 सितंबर की रात शहरमालपुर गांव में खेतों से तीन ट्यूबवेल की केबल व स्टार्टर चोरी किये। थाना बापौली में शहरमालपुर गांव निवासी प्रवीन पुत्र ख्याली राम की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
16 जून 2024 की रात गांव मतरौली में खेतों में कोठड़े से ट्यूबवेल की केबल, स्टार्टर व मोटर का पंखा चोरी किया। थाना बापौली में आटा गांव शमशेर पुत्र सोहना राम की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments