चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार. बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए चुराई .
BOL PANIPAT , 26 अप्रैल : आठ मरला चौकी पुलिस ने शनिवार शाम को गोहाना रोड पर पुराना शुगर मील के नजदीक शराब ठेके के पास एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जाटल रोड कश्यप कॉलोनी निवासी विकास उर्फ सोनू के रूप में हुई है।
आठ मरला चौकी इंचार्ज एएसआई सुनील ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक पुराना शुगर मील के नजदीक स्थित शराब ठेके के पास डिलक्स बाइक खड़ी कर खड़ा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान विकास उर्फ सोनू पुत्र बलकार निवासी कश्यप कॉलोनी जाटल रोड के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगे। टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक बीती 21 अप्रैल की रात गोहाना रोड पर फ्लाई ओवर पुल के नजदीक एक दुकान के बाहर से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में चुलकाना निवासी राजेश पुत्र जयसिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए चुराई
इंचार्ज एएसआई सुनील ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको बाइक चलाने का शौक है, और खुद की बाइक नही थी। बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए उसने 21 अप्रैल को उक्त बाइक चोरी की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया।

Comments